उज्जवल भारत मिशन की विशेष बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन
गाजियाबाद। उज्जवल भारत मिशन की कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन गौतम के निवास स्थान येस्टिन एकेडमी, पटेल नगर-II, मेरठ रोड पर आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत एवं तहसील स्तर तक विस्तार देने को लेकर विचार-विमर्श करना तथा संस्था द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करना रहा।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश शर्मा के हवाले से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी दी कि सभी पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक सक्रिय और गतिशील बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि जो सदस्य संगठन में सक्रिय नहीं हैं, उन्हें पदमुक्त कर उनकी जगह नए और सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिससे संस्था को और अधिक मजबूती मिल सके।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन गौतम, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव स्नेहा शिशोदिया, प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव नागपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, प्रदेश प्रमुख अरुण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष गीतांजलि गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष नीतू कंसल, जिला उपाध्यक्ष ममता गर्ग, जिला संगठन सचिव अंजलि गुप्ता, जिला कल्याण सचिव कविता कौशिक, महानगर अध्यक्ष राहुल आनंद, महानगर सचिव साहिल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष (महिला सेल) हेमा भाटी, महानगर उपाध्यक्ष मंजू राघव, महानगर सचिव निर्मला राघव, महानगर सचिव शिवानी, महानगर सचिव यशोदा कौशिक, जिला वरिष्ठ सदस्य संजय सिंह एवं राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अंत में सभी पदाधिकारियों का संस्था के लिए समय निकालने और सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही विश्वास जताया गया कि सभी के सहयोग से उज्जवल भारत मिशन भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।