logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*संडीला * की ऐश्वर्या द्विवेदी ने जीता ‘मिस ब्यूटी विद ब्रेन’ का खिताब, एसिड अटैक सर्वाइवर्स को समर्पित की जीत

हरदोई: जिले के संडीला क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी ऐश्वर्या द्विवेदी ने राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल (UP)’ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिस ब्यूटी विद ब्रेन’ और ‘मिस कैटवॉक’ जैसे दो बड़े खिताब अपने नाम कर लिए हैं।
ऐश्वर्या की यह उपलब्धि खास इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने महज एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। इससे पहले वह ‘मिस यूपी स्टाइल आइकन’ का ताज भी जीत चुकी हैं, जिससे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

अपनी इस जीत को ऐश्वर्या द्विवेदी ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “असली सुंदरता आत्मविश्वास में होती है। मेरा सपना है कि एसिड अटैक सर्वाइवर्स को भी ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच मिलें, जहां उनकी प्रतिभा को पहचान और सम्मान मिल सके।”

संडीला निवासी राम कुमार द्विवेदी की पुत्री ऐश्वर्या की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी उनकी सोच की भी जमकर सराहना हो रही है। वहीं हरदोई की धार्मिक भजन टीम “जी म्यूजिक हरदोई” के डॉ. गौरव अग्रवाल और संकेत तिवारी ने ऐश्वर्या को इस सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई *

14
656 views

Comment