वार्ड नंबर 9 की नवनियुक्त कार्यकारिणी:
संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई
आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन मजबूती और विस्तार के संकल्प के साथ वार्ड नंबर 9 में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पार्टी ऑब्जर्वर मनमोहन भानु की गरिमामयी देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से वार्ड कमेटी की घोषणा की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष विजयपाल सिंह, अनुशासन कमेटी के चेयरमैन पी.पी. घई, वरिष्ठ नेता सुनील सिंह रावत और एससी विंग के प्रदेश अध्यक्ष देशराज सनावर उपस्थित रहे।
वार्ड नंबर 9 की नवनियुक्त कार्यकारिणी:
संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
अध्यक्ष: मनीष वर्मा
उपाध्यक्ष: शहजाद, प्रेम रावत, शिव चरण महासचिव :अनीश खान
सचिव: गुड्डू खान
कोषाध्यक्ष: इसराश मोहम्मद
संयुक्त सचिव: राजिंदर सिंह, जीशान अंसारी
सलाहकार: अमृत औलख, गुरमीत सिंह
पार्टी नेताओं का संबोधन:
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुँच रही हैं और नया संगठन वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा। ऑब्जर्वर मनमोहन भानु ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष वर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि पूरी टीम एकजुट होकर वार्ड में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।