logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएमओ नगर पालिका अध्यक्ष धामनोद नगर अध्यक्ष धामनोद सीदा सवाल—नाला बाद में बना फिर क्यों खुला छोड़ा गया जिम्मेदार कौन

सीएमओ नगर पालिका अध्यक्ष धामनोद नगर अध्यक्ष धामनोद सीदा सवाल—नाला बाद में बना फिर क्यों खुला छोड़ा गया जिम्मेदार कौन

किशन लाल जागिड़ संवाददाता धामनोद नगर
9829276941

धामनोद (धार)
एबी रोड स्थित श्री विनायक श्री हॉस्पिटल के पास की स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अस्पताल के ठीक समीप नगर पालिका द्वारा बनाया गया नाला खुला पड़ा है, जिसमें गंदगी, प्लास्टिक कचरा और गंदा पानी जमा है।
इससे आसपास बदबू और संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह नाला अस्पताल बनने के बाद पानी निकासी के लिए बनाया गया था, लेकिन इसे खुला छोड़ दिया गया है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या नाले को ढंकने और नियमित सफाई की जिम्मेदारी तय नहीं की गई

दोनों तरफ सवाल

एक ओर जहां नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि नाला बनाकर उसे खुला क्यों छोड़ा गया, वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी भी सामने आती है कि मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास की स्वच्छता और व्यवस्था क्यों सुनिश्चित नहीं की गई।

व्यवस्थाओं की कमी उजागर

मौके पर पार्किंग व्यवस्था का अभाव भी साफ दिखाई देता है, जिससे वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं और यातायात प्रभावित होता है। यह स्थिति आपातकालीन सेवाओं के लिए भी जोखिम पैदा कर सकती है

नियमों पर बड़ा सवाल

अस्पताल संचालन के लिए निर्धारित मापदंडों में स्वच्छता, सुरक्षित वातावरण, जल निकासी और पर्याप्त सुविधा शामिल होती हैं। ऐसे में मौजूदा हालात इन मानकों पर सवाल खड़े कर रहे हैं

प्रशासनिक जिम्मेदारी भी कटघरे में
स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों की निगरानी और निरीक्षण प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में है। क्या इन कमियों पर ध्यान नहीं दिया गया या फिर कार्रवाई में लापरवाही बरती जा रही है?
यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो यह लापरवाही किसी बड़े स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकती है।

32
1498 views

Comment