logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

10 किलो के फाइबर गैस सिलेंडर की बुकिंग की सीलिंग की अवधि

हाल के दिनों में गैस सिलेंडर की कमी और इससे जुड़ी विभिन्न समस्याओं मे से एक तकनीकी समस्या की ओर पेट्रोलियम मंत्रालय का ध्यान खीचने की आवश्यक्ता है । जैसा कि नियम बनाया गया है कि नवीन बुकिंग 25 दिनों के पश्चात ही करायी जा सकती है। परंतु यह नियम 14 किलो के पुराने और 10 किलो के फाइबर सिलेंडर दोनो पर समान रूप से लागू कर दिया गया है जिससे 10 किलो के फाइबर सिलेंडर वाले उपभोक्ता इस नियम के चलते अनायास ही भुगत रहे हैं क्योंकि 25 दिन के बाद बुकिंग करने के बावजूद 7 से 8 दिवस के उपरांत ही 10 किलो के फाइबर सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है। ऐसे में मात्र 10 किलो के सिलेंडर को 32 से 35 दिनों के लिये उपयोग करना एक छोटे 4 से 5 व्यक्तियों के परिवार के लिये असंभव है। इसके अतिरिक्त जिन उपभोक्ताओं को कनेक्शन पर 2 सिलेंडर दिये गये हैं उनके लिये भी कोई अलग से प्रावधान नही रखा गया है। ऐसे में पेट्रोलियम मंत्रालय से अनुरोध है कि उपभोक्ताओं की समस्याओ को देख्ते हुये संशोधित दिशा निर्देश जारी किये जाएँ ताकि दोनों प्रकार के सिलेंडर धारकों की समस्या का निदान हो सके

0
223 views

Comment