निवाड़ी- हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर ईदगाह में अदा हुई नमाज
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, ईदगाह में अदा हुई नमाज
पृथ्वीपुर। नगर में ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। ओरछा रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई
माडिया, जेरोन, सिमरा में मस्जिद में ईद की नमाज़ पढ़ी गई। पृथ्वीपुर जहां सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईदगाह में नमाज के लिए विशेष व्यवस्थाएं मस्जिद सदर जनाब गुलाम मोहम्मद एवं कमेटी के सदस्यों द्वारा की गई थीं। नमाज का निर्धारित समय सुबह 8:00 बजे रखा गया था, लेकिन मौसम खराब होने से नमाज सुबह 9:45 बजे हो सकी। ईद की नमाज के लिए सभी मुस्लिम समाज के लोग नए परिधानों में सजे-धजे अपने घरों से ईदगाह पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। ईदगाह परिसर में बड़ी संख्या में नमाजियों ने कतारबद्ध होकर एक साथ नमाज अदा की। मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मेहरे आलम ने ईद की नमाज अदा कराई।
नमाज के पश्चात इमाम साहब ने देश और देशवासियों की खुशहाली, अमन और शांति के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने समाज के सभी लोगों से आपसी गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।