logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर मे ब्लेड मारकर लूट की वारदात, साइकिल सवार से ₹4000 छीने कंशपुर-चौडगरा मार्ग पर दिनदहाड़े घटना, क्षेत्र में दहशत


📍 कल्याणपुर/फतेहपुर | 22 मार्च 2026
फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला कंशपुर-चौडगरा मार्ग का है, जहां दिनदहाड़े साइकिल सवार एक वृद्ध से ब्लेड मारकर नकदी लूट ली गई। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित हरिमोहन सिंह निवासी पधारा थाना बकेवर चौडगरा में पान की दुकान चलाते हैं। वह अपनी भतीजी की शादी के लिए कपड़े खरीदने साइकिल से बिंदकी जा रहे थे। इसी दौरान अतहर के पास हनुमान मंदिर व नहर के निकट सुनसान स्थान पर काले रंग की पल्सर बाइक से आए दो अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।
बदमाशों ने ब्लेड से उनकी पैंट की जेब काट दी और जेब में रखे लगभग ₹4000 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर भी आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने कल्याणपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। लगातार हो रही चोरी, लूट और हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है और पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए और संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए। लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मामले में सख्त कार्रवाई कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

11
1401 views

Comment