logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

1260 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर सियाणा पहुंचा श्री खेतलाजी यात्रा संघ, हुआ भव्य स्वागत सियाणा। मुंबई के मलाड से श्री खेतलाजी मंदिर के दर्शन के लिए

1260 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर सियाणा पहुंचा श्री खेतलाजी यात्रा संघ, हुआ भव्य स्वागत

सियाणा। मुंबई के मलाड से श्री खेतलाजी मंदिर के दर्शन के लिए निकला साइकिल यात्रा संघ 22 मार्च 2026 को सियाणा पहुंचा, जहां ग्रामवासियों ने उनका भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।
श्री खेतलाजी के उपासक पिंटू महाराज के सानिध्य में यह तृतीय साइकिल यात्रा 8 मार्च को मलाड (मुंबई) से रवाना हुई थी। लगभग 30 यात्रियों के इस जत्थे ने करीब 1260 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करते हुए वलसाड, सूरत, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद, पालनपुर और सिरोही सहित कई धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।
सियाणा में प्रवेश करते ही डीजे, गाजे-बाजे, मंगल गीतों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रियों का जोरदार स्वागत किया और अपनी श्रद्धा का परिचय दिया।
यात्रा संघ के सरियादेवी माताजी मंदिर होते हुए श्री खेतलाजी मंदिर पहुंचने पर मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजन-कीर्तन में लीन रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी का वितरण भी किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य बना दिया।
📢 सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777

858 views

Comment
  • Ramsingh Tejsingh Mahesha

    जय हो