logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहीद दिवस पर मुकुट बिहारी मीणा स्मारक पर श्रमदान: माय भारत, झालावाड़ ने कार्यक्रम आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

झालावाड़ में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद मुकुट बिहारी मीणा स्मारक पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 'माय भारत, झालावाड़' ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वयंसेवकों ने स्मारक परिसर की साफ-सफाई की। उन्होंने शहीद मुकुट बिहारी मीणा की प्रतिमा को जल से धोकर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


जिला युवा अधिकारी दिनेश जांगिड़ ने बताया कि शहीद दिवस के उपलक्ष्य में 'माय भारत' 22 मार्च को श्रमदान गतिविधियों के साथ-साथ 23 मार्च को जिले में पदयात्रा का भी आयोजन कर रहा है। यह पदयात्रा "मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी" थीम के तहत आयोजित की जा रही है।

इसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नागरिक कर्तव्यों और सामुदायिक विकास के प्रति प्रेरित करना है। इन गतिविधियों के माध्यम से युवा भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, 'माय भारत' प्लेटफॉर्म पर शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न ऑनलाइन गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। इनमें "क्विज ऑन अनसंग हीरोज एंड फ्रीडम फाइटर्स" और "एक युवा ऐसा भी – रील प्रतियोगिता" शामिल हैं। सभी युवाओं से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है।

इस श्रमदान कार्यक्रम में साई कोच विशाल चौधरी, सोल्जर डिफेंस एकेडमी के संचालक लखन फागना, माय भारत एपीएस हरिवल्लभ, शिक्षक पंकज सेन, समाजसेवी दुर्गेश सेन और गायत्री मेहरोठा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Aima मीडिया झालावाड़


15
769 views

Comment