जनगणना समन्वय समिति की बैठक 23 को
🔳जनगणना समन्वय समिति की बैठक 23 को
🔳कटनी - जनगणना कार्य के जिला स्तर पर सुचारू एवं सुगम संचालन के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में "जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक" सोमवार 23 मार्च को 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक के साथ ही आयोजित की गई है।
अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री नीलाम्बर मिश्रा ने बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण को उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी