logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए भोपाल में आचार्य आंनद क्लव को प्रथम और मयूरवन क्लव को द्वितीय पुरस्कार मिला

उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए भोपाल में आचार्य आनंद क्लब को प्रथम और मयूर वन क्लब को द्वितीय पुरस्कार मिला

अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस के अवसर पर आनंद विभाग, राज्य आनंद संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में प्रशासनिक अकादमी भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत जिला स्तर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कमलेश कुमार भार्गव और नोडल अधिकारी श्री श्याम सिकरवार के सहयोग से हुए विभिन्न सेवा कार्यों के लिए मुरैना से आचार्य आनंद क्लब को प्रथम और मयूर वन क्लब मुरैना को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में आनन्दक गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें और बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धन, दौलत और सुख सुविधाओं के पीछे भागने से आनन्द नहीं आने वाला, आनन्द पाने के लिए, आनंदित होने के तरीके अपनाने पड़ेंगे। जो आनन्द परिवार के साथी उन बातों, विचारों और कार्यों को कर रहे हैं। वह आनन्दित हैं और आनन्द फैला रहे हैं।
कार्यक्रम में आनन्द विभाग के प्रमुख सचिव आशीष गुप्ता, निदेशक श्री सत्यप्रकाश आर्य और प्रवीण गंगराड़े द्वारा क्लब के संस्थापक एवं समाजसेवी सुधीर आचार्य, अध्यक्ष अरविंद मावई, बालकृष्ण शर्मा, आनन्दम् केंद्र प्रमुख बच्चूलाल गुप्ता, डॉ. अनिल गुप्ता, विश्वनाथ गुर्जर, दुष्यंत सिंह तोमर, अंकित मिश्रा, मनोज शर्मा, कृष्णवीरसिंह तोमर सहित संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंच से आचार्य आनंद क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए बताया गया कि मानवता के पथ पर अग्रसर आचार्य टीम के प्रयास अनुकरणीय हैं। इस मौके पर समाजसेवी श्री सुधीर आचार्य ने क्लब की भावी सेवा योजनाओं से भी अवगत कराया।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

38
790 views

Comment