जिला प्रशासन की प्रभावी कार्रवाई: चंबल राजघाट क्षेत्र में 23 लाख रुपए मूल्य की अवैध रेत का विनिष्टीकरण
जिला प्रशासन की प्रभावी कार्रवाई: चंबल राजघाट क्षेत्र में 23 लाख रुपये मूल्य की अवैध रेत का विनिष्टीकरण
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए रविवार को चंबल नदी के राजघाट स्थित पुराने पुल क्षेत्र में विशेष संयुक्त अभियान संचालित किया गया।
उक्त अभियान में राजस्व, वन, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से संग्रहित रेत के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 1150 ट्रॉली अवैध रेत का विनिष्टीकरण किया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 23 लाख रुपये आंका गया है।
इस कार्रवाई का क्रियान्वयन पुलिस विभाग द्वारा किया गया, जिसमें वन, राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सक्रिय एवं समन्वित सहयोग रहा। अभियान के दौरान 2 जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया तथा 50 से अधिक पुलिस एवं प्रशासनिक बल तैनात रहा।
उक्त कार्रवाई वन अधिनियमों के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न की गई। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार की सख्त एवं सतत कार्यवाहियों का उद्देश्य अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh