लड़ाकू विमानों व मिसाइल सिस्टम की जानकारी पाक भेज रहा था, जासूस गिरफ्तार
जयपुर | देश की सुरक्षा से जुड़ी सैन्य जानकारियां पाकिस्तान भेजने के आरोप में इंटेलिजेंस ने रविवार को जासूस सुमितं (निवासी प्रयागराज ) को पकड़ा है। आरोपी एयरफोर्स स्टेशनों पर तैनात लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम से जुड़ी जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेजता था। एडीजी (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि जासूसी में सुमित एयरफोर्स स्टेशन छबुआ, डिब्रूगढ़ (असम) में सिविल पद पर कार्यरत था। इसी दौरान वह खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजता था।