लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड -2 निलंबित
लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 निलंबित
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर द्वारा दर्ज प्रकरण के आधार पर कार्यवाही करते हुए जिला आयुष कार्यालय झाबुआ में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 श्रीमती रत्नाप्रेम पंवार पति श्री नरेन्द्रसिंह पंवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
लोकायुक्त कार्यालय इंदौर द्वारा अपराध क्रमांक 0/7/2026 के अंतर्गत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधन) नियम 2018 की धारा 7 के तहत श्रीमती पंवार के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त प्रकरण के आधार पर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा यह निलंबन कार्यवाही की गई है।
निलंबन अवधि के दौरान श्रीमती पंवार का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, जिला झाबुआ नियत किया गया है। साथ ही, उन्हें शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Ayush, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP