logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नागौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद उल फ़ितरः मुस्लिम अकीदतमंदों ने मांगी देश में अमन चैन की दुआ, शाही जुलूस के साथ ईदगाह पहुंचे शहर काजी ।

नागौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद उल फ़ितरः मुस्लिम अकीदतमंदों ने मांगी देश में अमन चैन की दुआ, शाही जुलूस के साथ ईदगाह पहुंचे शहर काजी ।

मुस्लिम समाज का प्रमुख त्योहार ईद उल फितर नागौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर काजी मोहम्मद मेराज उस्मानी शाही जुलूस के साथ ईदगाह पहुंचे, जहां उन्होंने ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद मुल्क की खुशहाली और अमन-चैन के लिए विशेष दुआ मांगी गई।

ईदगाह पहुंचने पर शहर काजी ने नमाजियों को संबोधित करते हुए विशेष तकरीर पेश की, जिसके बाद सामूहिक नमाज संपन्न हुई। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

वृत्ताधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि ईद और गणगौर के पर्व को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिन स्थानों पर नमाज अदा की गई, वहां

पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा। साथ टी गणगौर उत्सव के मद्देनजर शहर के विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों पर आरएसी (RAC) के जवान और महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। शाम को किले से निकलने वाली गणगौर की सवारी को लेकर भी निगरानी रखी ।

4
988 views

Comment