logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायबरेली रात में रुको तभी मिलेगा प्रमोशन” — रायबरेली की कंपनी पर युवतियों का सनसनीखेज आरोप, कोतवाली में शिकायत


रायबरेली (सलोन):
जनपद रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी मैथड इंडिया सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड पर काम करने वाली युवतियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पीड़ित युवतियों के अनुसार, वे पिछले करीब छह महीनों से कंपनी में कार्यरत हैं। इस दौरान उन्हें बेहतर पद और 19-20 हजार रुपये वेतन का झांसा देकर लगातार काम कराया जाता रहा, लेकिन आज तक उन्हें नियमित मानदेय नहीं मिला।
युवतियों का आरोप है कि कंपनी द्वारा उन्हें गांव-गांव भेजकर अन्य लड़कियों से फॉर्म भरवाकर भर्ती कराई जाती है, जबकि खुद उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया।
सबसे गंभीर आरोप कंपनी प्रबंधन पर लगाया गया है। पीड़िताओं के मुताबिक, जब उन्होंने प्रमोशन की बात की तो मैनेजर ने कथित रूप से कहा कि “रात में रुकना पड़ेगा, तभी प्रमोशन मिलेगा।” इस बयान के बाद कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि दिनांक 19 मार्च 2026 को सभी पीड़ित युवतियों ने एकजुट होकर सलोन कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एक ओर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं इस तरह की घटनाएं व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

0
0 views

Comment