logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोयाबाद में डिप्टी मेयर अरुण चौहान का भव्य स्वागत, लोगों ने दी बधाई


धनबाद: लोयाबाद में धनबाद नगर निगम चुनाव के बाद उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वार्ड संख्या 7 के पार्षद से डिप्टी मेयर बने अरुण चौहान के आवासीय कार्यालय पर बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।

रविवार को झारखंड राज्य नोनिया चौहान महासभा के सदस्य डिप्टी मेयर को शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अरुण चौहान और उनके बड़े भाई हरेंद्र चौहान को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोगों ने इसे पूरे समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि वर्षों बाद ऐसा प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि अरुण चौहान अपने पद पर रहते हुए क्षेत्र के विकास और समाज की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर नए डिप्टी मेयर को समर्थन व शुभकामनाएं दीं।

3
3456 views

Comment