logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नहरी क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से फसलों को नुकसान :-




मोहनगढ़(जैसलमेर) - क्षेत्र में शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। अपराह्न करीब 3 बजे के बाद नहरी क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। कई स्थानों पर कटाई के बाद खेतों में रखी फसलें भी पानी में भीगने के साथ बह गईं। किसान चिम्मा राम ने बताया कि .पीडी, बीडी, बुईली सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी बरसात से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 14447 पर शिकायत दर्ज करवाने के प्रयास किए जा रहे है। मगर कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है। किसान परेशान हो रहे है। बारिश से फसलों को हुए नुकसान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि तैयार फसल खराब होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा, जिससे उनके अरमानों पर पानी फिर गया। इधर, मोहनगढ़ कस्बे में भी शाम करीब 4 बजे के बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा। सांयकाल के समय समाचार लिखे जाने तक मोहनगढ़ में रुक-रुक कर बरसात हो रही थी। आसमान में घने बादलों के छाने से अंधेरा छाया हुआ था।

0
36 views

Comment