logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोहनगढ़ पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, टोपीदार बंदूक सहित एक गिरफ्तार :-




मोहनगढ़(जैसलमेर) - पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हमीरनाडा क्षेत्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक टोपीदार बंदूक बरामद की है। थानाधिकारी बाबूराम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि हमीरनाडा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और अरादीन खां नामक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से टोपीदार बंदूक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

0
67 views

Comment