हमीरा में छात्र नेता मोती सिंह जोधा व माधो सिंह ऊदट का हुआ स्वागत :-
मोहनगढ़(जैसलमेर) - हमीरा गांव में जय नारायण विश्वविद्यालय जोधपुर के एबीवीपी छात्र नेता मोती सिंह जोधा (फलसूंड) एवं ओम बन्ना टाइगर फोर्स राजस्थान के जिला अध्यक्ष माधो सिंह ऊदट के आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा चाधण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हमीरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दोनों अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम में दुर्जन सिंह सिहड़ार, पृथ्वी सिंह डेलासर, अर्जुन सिंह हमीरा, जालम सिंह भाटी, महेंद्र सिंह, समुंदर सिंह, परमवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए सामाजिक व राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।