logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोहनगढ़ में ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, ईदगाह में अदा की गई नमाज :-




मोहनगढ़(जैसलमेर) - .क्षेत्र में शनिवार को ईद का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बुजुर्ग, युवा और बच्चे नए परिधानों में सजे-धजे नजर आए। कस्बे के रामपुर स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। सुबह करीब 9 बजे कारी इकबाल खां ने ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तथा देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता तैनात रहा। थाना अधिकारी बाबूराम भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं दिनभर कस्बे के बाजारों में पुलिस की गश्त जारी रही, जिससे माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण बना रहा।

0
255 views

Comment