logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोहनगढ़ में खत्री समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया गणगौर महोत्सव :-





मोहनगढ़(जैसलमेर) - कस्बे में खत्री समाज की महिलाओं द्वारा गणगौर महोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने ईसर-गवर का विधिवत पूजन कर सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। महोत्सव के तहत सजी-धजी महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक सवारी निकाली। सिर पर सुसज्जित गणगौर की प्रतिमाएं धारण कर महिलाएं गीत गाती हुई पूरे उत्साह के साथ शामिल हुईं। लोकगीतों और मंगल गीतों की मधुर धुनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूजन कार्यक्रम में ईसर-गवर की प्रतिमाओं को सुंदर श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने पारंपरिक रीति से पूजा कर परिवार की खुशहाली, सौभाग्य और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक एकता और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया। गणगौर महोत्सव के इस आयोजन ने मोहनगढ़ में पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ किया।

11
102 views

Comment