राठ,भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
राठ क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने दो जिंदगियां छीन लीं। रविवार शाम पनवाड़ी मार्ग पर सैदपुर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए इंदल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इस हादसे में चाचा-भतीजे की मौत से गिरवर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।