logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*अडानी रेल लाइन विवाद गरमाया – किसान की गिरफ्तारी के बाद कोतरा रोड थाने के बाहर रातभर धरना, सुबह भारी पुलिस बल तैनात, फिर कई ग्रामीण हिरासत में* राय

*अडानी रेल लाइन विवाद गरमाया – किसान की गिरफ्तारी के बाद कोतरा रोड थाने के बाहर रातभर धरना, सुबह भारी पुलिस बल तैनात, फिर कई ग्रामीण हिरासत में*

रायगढ़। कोतरा रोड थाना क्षेत्र में अडानी की रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार गेजामुड़ा के किसानों ने मांग की है कि उनकी जमीन का मुआवजा वर्तमान बाजार दर के अनुसार दिया जाए। इसी मांग को लेकर किसान लंबे समय से विरोध कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गेजामुड़ा निवासी ऋषि राम पटेल, जो जिंदल में कार्यरत थे, को पुलिस द्वारा थाने में बैठा लिया गया। इसके विरोध में गेजामुड़ा के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कोतरा रोड थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का धरना कल रात से लगातार जारी रहा और सुबह भी बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर डटे रहे।
स्थिति को देखते हुए सुबह से ही थाना परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग करते रहे।
बाद में पुलिस द्वारा धरने पर बैठे कुछ ग्रामीणों को गिरफ्तार कर वाहन में बैठाकर ले जाया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

5
79 views

Comment