चाईबासा में जुटी जे जे डब्लू ए से जुड़े पत्रकारों की टोली 1 मई को सजेगी क्रिकेट और ठहाकों की महफिल*
🔹झारखण्ड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (JJWA) की प्रदेश इकाई की बैठक प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र ज्योतिषी की अध्यक्षता मे संपन्न...कोल्हान के पत्रकारों ने बनाई आगामी रणनीति
चाईबासा। झारखण्ड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (JJWA) की प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को चाईबासा परिसदन (सर्किट हाउस) में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती और पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की गई।
मई दिवस पर होगा 'मैत्री मैच' और 'हास्य कवि सम्मेलन'
*बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 मई (मजदूर दिवस) के अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।*
खेल के माध्यम से पत्रकारों को भागदौड़ भरी जिंदगी से सुकून देने के साथ-साथ शाम को एक हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा, जिसमें व्यंग्य और ठहाकों के जरिए मनोरंजन का तड़का लगेगा।
*प्रादेशिक बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकारों का समागम हुआ।* बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर, पोटका, जैतगढ़ और बंदगांव के पत्रकार प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने पर बल दिया।
*संगठन की एकजुटता पर जोर*
*बैठक मे वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य न केवल पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ना है*,*बल्कि उनके बीच पारिवारिक और मैत्रीपूर्ण माहौल बनाना भी है।*
1 मई के आयोजन की तैयारियों को लेकर अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं।