logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

न्यू ईडन टैलेंट सर्च एग्जाम में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह

(सिंघाना) न्यू इंडियन एजुकेशन ग्रुप की ओर से संचालित न्यू ईडन स्कूल में रविवार को आयोजित टैलेंट सर्च एग्जाम ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 497 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 256 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक परीक्षा में भाग लिया। न्यू ईडन स्कूल के निदेशक के डॉ. अनिल गोदारा ने बताया कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को सही दिशा और प्रोत्साहन देने के लिए यह पहल की गई। उन्होंने कहा कि न्यू ईडन स्कूल प्रतिवर्ष इस प्रकार की परीक्षा आयोजित करता है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से पिछड़े प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधा मिल सके और आर्थिक स्थिति उनकी पढ़ाई में बाधक न बने। न्यू ईडन गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनीता ने बताया कि परीक्षा से 21 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत आयोजित की गई है। विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया है और पूरी परीक्षा को सुव्यवस्थित और सुनियोजित ढंग से संपन्न कराया गया। इसके लिए परीक्षा संयोजक विजय सिंह और विजेंद्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा। विद्यार्थियों के आवागमन की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्कूल बसों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से उनके घरों तक पहुंचाया गया। परीक्षा के दौरान अभिभावकों का विद्यालय के प्रति विश्वास और विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर न्यू ईडन स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार यादव और न्यू इंडियन इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रधानाध्यापिका पिंकी, संस्था अध्यक्ष सरिता व स्टाफ सदस्य विजेंद्र कुमार, सोमवीर सिंह, मुकेश कुमार, ममता, रचना, रविंद्र कुमार, प्रीतम कुमार सैनी, चेतना, निजामुद्दीन, पूनम, सुशीला, सुनीता सिंह, संजू, मनीषा इत्यादि ने भी सहयोग किया।

11
349 views

Comment