उत्तरप्रदेश के रायबरेली जनपद मे कैंसर से जूझ रहे 52 वर्षीय व्यक्ति रहस्यमय ढंग से लापता, बेटी की शादी के बाद घर छोड़कर गए, बस में बैठते CCTV में कैद
रायबरेली। शहर के सत्य नगर क्षेत्र से एक 52 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र कुमार वर्मा बीते 24 घंटे से अधिक समय से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार हाथी पार्क के पास देखा गया था।
परिजनों के मुताबिक, राजेंद्र कुमार वर्मा पिछले तीन वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के लिए हर महीने दिल्ली जाते थे। इसी महीने उनकी बेटी की शादी संपन्न हुई थी, जिसके बाद वे अपनी बीमारी को लेकर काफी तनाव में थे।
बताया जा रहा है कि 21 मार्च 2026, शनिवार की शाम करीब 5 बजे वे बिना किसी को बताए घर से निकल गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। CCTV फुटेज में वे बछरावां/लखनऊ जाने वाली बस में चढ़ते हुए दिखाई दिए हैं, लेकिन उसके बाद उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
परिवार के सदस्य बेहद परेशान हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि यदि किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।
संपर्क नंबर: 9120433623, 9214781137, 8739017186
पता: सत्य नगर, रायबरेली।