logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नौशाद नंबरदार ने ईद मिलन समारोह आयोजित किया लोठी में उमड़ी भारी भीड़, भाईचारे का संदेश दिया

मुंडाली ।थाना क्षेत्र के ग्राम सफियाबाद लौटी में रविवार को नंबरदार फार्म हाउस में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से हजारों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


समारोह में आए लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरा माहौल भाईचारे और सौहार्द से भरा रहा।

मंच से किसान यूनियन के भानु प्रताप सिंह ने सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश देता है। किसान यूनियन के भानु प्रताप सिंह ने समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने को सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया और ऐसे कार्यक्रमों को इस उद्देश्य को मजबूत करने वाला बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने भानु प्रताप सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन उन्हें दिया गया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान किसान यूनियन भानू के कई पदाधिकारी, और दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने का संकल्प लिया।

6
448 views

Comment