भारतीय हिन्दू परिषद अंतरराष्ट्रीय संगठन के द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर किया गया विरोध प्रदर्शन
भारतीय हिन्दू परिषद अंतर्राष्ट्रीय संगठन गौ रक्षा दल
परम पूज्य महंत श्री पवनेश महारा जी के सानिध्य में
लखीमपुर खीरी की तरफ से दिन शनिवार को मथुरा में परम गौ सेवक गौ रक्षक संत श्री फरसा वाले बाबा जी के नाम से जाने जाने वाले श्री चंद्रशेखर जी महाराजजी ने गौ वंश की शंका में गाड़ी का पीछा करते हुए अपना बलिदान दे दिया । परम गौ भक्त सन्त के लिए लखीमपुर में उनकी भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कैंडल मार्च निकालकर आज रविवार शाम 6:00 बजे विलोबी मेमोरियल हॉल में किया गया।दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
जिसमें अरुण कुमार अवस्थी पारस राष्ट्रीय गौ सेवा प्रमुख गौ रक्षा दल भारतीय हिन्दू परिषद व जिला अध्यक्ष विभू अवस्थी जिला प्रभारी परमेश दीक्षित नीरज अवस्थी गौ रक्षा दल एवं एनिमल लवर सोसाइटी के सुरेंद्र तोलानी,नूतन मिश्रा,प्रशांत लाला तबरेज खान एवं आराध्या अर्पि गौसेवा समिति के गोलू जोशी ,राजदीप वअखिलेश मिश्रा आचार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा भारतीय हिंदू परिषद व जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी व सनातनी गौ प्रेमी आदि उपस्थित रहें।