कुम्हारौड़ा में शुभकरण व मुंडन संस्कार का आयोजन , 23 मार्च 2026 को सायं 5 बजे होगा मांगलिक कार्यक्रम
रायबरेली (लालगंज):
जनपद रायबरेली के लालगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोस्ट कुम्हारौड़ा में सोमवार 23 मार्च 2026 को शुभकरण (छेदन) एवं मुंडन संस्कार का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह मांगलिक कार्यक्रम सायं 5:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित सभी सम्मानित जनों को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में चिरंजीवी प्रिंस सविता (सुपुत्र बृजेश सविता), चिरंजीवी (सुपुत्र जितेंद्र सविता) एवं आयु शताक्षी सविता (सुपुत्री बृजेश सविता, सुपुत्री सत्येंद्र उर्फ सोना) के शुभकरण एवं मुंडन संस्कार संपन्न होंगे।
आयोजन स्थल राज्य की बालिका इंटर कॉलेज, लालगंज के निकट निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के लिए भोज की भी व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर स्वागताकांक्षी के रूप में श्री रामखेलावन, राकेश कुमार (पीएसी), मनोज सविता, मनीष सविता, आशीष सविता, आशु सविता एवं राजेंद्र सविता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के विनीत आयोजक बृजेश कुमार सविता (पीएसी) हैं, जिन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।