आज बीरज में होली रे रसिया"
"आज बीरज में होली रे रसिया"
मेवाड़ के गढ़बोर मंदिर में 16 दिवसीय फाग महोत्सव का समापन चारभुजा नाथ संग भक्तों ने उड़ाया गुलाल, फुंदी,चक्री एवं गेर नृत्य का जमकर उठाया लुफ्त
राजस्थान राजसमंद
| चारभुजा,
मेवाड़ के प्रसिद्ध चारभुजा नाथ गढ़बोर मंदिर में बुधवार को फाग महोत्सव मेले के अंतिम दिन छुट्टता फाग पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने एक-दूसरे पर गुलाल उड़ेलकर फाग खेली। दोपहर 3 बजे भगवान की बाल प्रतिमा को गर्भगृह से रेवाड़ी वाले पुजारी ने बाहर चौक में लाया। इस दौरान भक्तों ने बाल प्रतिमा पर गुलाल उड़ाया। पुजारी ने बाल प्रतिमा को सोने के झूले में बिठाकर श्रृंगार धराया और दर्शन करवाए। दूर-दराज से आए भक्तों ने गुलाल उड़ाया। मृदंग की थाप पर महिला-पुरुषों ने नाच-गान किया।
बैंड बाजों की धुन पर जमकर नाचे :- चारभुजा नाथ मंदिर के बाहर फाग महोत्सव के अंतिम दिन छूटते फाग में दर्शनों को आए भक्तों द्वारा बैंड-बाजे की धुन पर 'रंग मत डालो रे सांवरिया', , 'झीनी झीनी उड़े रे गुलाल', 'चारभुजा रा मेला में' जैसे भजनों पर घंटों तक भक्तों ने झूमने का आनंद लिया । जहां मंदिर परिसर ही नहीं, पूरा बाजार भी लाल रंग में रंग गया। वही मंदिर में बाल प्रतिमा को शाम 6 बजे तक झूला झुलाया गया।
हुआ 16 दिवसीय फाग महोत्सव का समापन :- कस्बे में चल रहे 16 दिवसीय फाग महोत्सव का बुधवार को धूमधाम के साथ समापन हुआ।
अंतिम दिन गैर नृत्य देखने उमड़ा जन शैलाब:- बुधवार रात को गेर नृत्य देखने उमड़ा जन शैलाब जहां मंदिर के ऊपर बिरादरी में एवं सामने वाली जगह पूरी चकाचक भर गई जहां पर रखने तक की भी जगह नहीं मिली।
जहां पुजारी द्वारा गैर नृत्य के साथ फुंदी,चक्री भी ली गई ।
संध्या आरती में मंदिर से लेकर सीडीओ तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने आरती में शामिल होकर दर्शन किए।
सेवंत्री में आज होगा फाग मेले का समापनः सेवंत्री के रूपनारायण मंदिर में गुरुवार अमावस्या पर फाग मेले का समापन होगा। वही फाग मेले के दौरा पूर्व से ही मंदिर को दुल्हन की तरह विद्युत सजावट से सजाया गया है।