logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायबरेली के शाहपुर में चाय पर चर्चा, सामाजिक मुद्दों पर हुई सार्थक बातचीत


रायबरेली (लालगंज):
जनपद रायबरेली के लालगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहपुर में आज एक विशेष मुलाकात के दौरान चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री फाउंडेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय श्री मनोज द्विवेदी "दादा श्री" का आगमन हुआ, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान श्री अनिल कुमार मिश्रा के आवास पर आयोजित इस बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं, सामाजिक विकास, जनसेवा तथा आपसी सहयोग को लेकर सार्थक चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे और क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव दिए।
कार्यक्रम का माहौल आत्मीय एवं सकारात्मक रहा, जिसमें समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

0
47 views

Comment