logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नीमडी चौराहे पर सीवरेज ओवरफ्लो, राहगीरों को हो रही परेशानी


डीडवाना। शहर के नीमडी चौराहे पर सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होने से क्षेत्र में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गंदा पानी सड़क पर फैलने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सीवरेज का पानी लगातार बहकर पास स्थित तालाब में पहुंच रहा है, जिससे जल प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आमजन को इस परेशानी से राहत मिल सके।

0
0 views

Comment