logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नकली टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार, ‘दरोगा’ बनकर परिवार को भी दिया धोखा

प्रयागराज:
प्रयागराज जंक्शन पर पिछले तीन महीनों से टिकट चेकिंग के नाम पर यात्रियों से फर्जी वसूली करने वाला युवक आखिरकार पकड़ा गया। आरोपी की पहचान दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है, जो खुद को रेलवे का अधिकारी बताकर लोगों से पैसे वसूल रहा था।
सूत्रों के अनुसार, दिव्यांशु ने वर्दी पहनकर पूरी तरह से असली कर्मचारी जैसा रूप बना रखा था। वह यात्रियों को टिकट जांच के नाम पर डराकर अवैध वसूली करता था। शक होने पर रेलवे सुरक्षा बल ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।
पूछताछ में दिव्यांशु ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला है और परिवार के दबाव में आकर उसने झूठ बोला कि वह रेलवे में दरोगा बन गया है। इसी झूठ को सच साबित करने के लिए उसने यह पूरा नाटक रचा।
इतना ही नहीं, माघ मेले के दौरान वह अपने माता-पिता और पत्नी को प्रयागराज भी लेकर आया था, जहां वर्दी का रौब दिखाकर उसने उन्हें विशेष सुविधा दिलवाई और संगम स्नान करवाया। परिवार को भी पूरा विश्वास हो गया कि वह सरकारी अधिकारी बन चुका है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी की वर्दी जब्त कर ली है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब जो वर्दी वह पहनेगा, वह कैदी की होगी।

24
4327 views

Comment