logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्युत विभाग द्वारा निरंतर जारी कुर्की की कार्यवाही मोटरसाइकिल की जप्त

सिंग्रामपुर // दमोह अधीक्षण अभियंता अमित चौहान एवं कार्यपालन अभियंता एम एल साहू के निर्देशन में वितरण केंद्र जबेरा के प्रभारी महेश कुमार महतो के द्वारा पुलिस के सहयोग से राजस्व वसूली के दौरान ग्राम बनिया में तेजीलाल झारिया बकाया राशि 14180, मुन्ना लाल झारिया बकाया राशि 10430 ग्राम भजिया मे नरेन्द्र /गुलाब चौधरी बकाया राशि 12494, ग्राम धनेटा मे जितेन्द्र /रम्मू गौंड , ग्राम सुनवराह में राजकुमार /रमेश चौधरी बकाया राशि 10355 , छोटेलाल झारिया की बकाया राशि होने पर कुर्की की कार्यवाही करते हुए एक एक मोटर साइकिल जप्त की गई ।
राजस्व वसूली में कनिष्ठ अभियंता महेश कुमार महतो ,आशिक खान ,द्वारका पटेल , महेंद्र यादव सोहेल खान रवि पटेल, गोविंद पटेल , सचिन रैकवार , कौशलेंद्र सिंह (हल्के) , कपिल रजक ,नारायण रजक एवं समस्त स्टाफ के साथ पुलिस विभाग की भी विशेष भूमिका रही ।

10
8 views

Comment