logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस दूरसंचार के 110 कार्मिकों को मिलेगा सम्मान

• महानिदेशक संजय अग्रवाल और एडीजी वी.के. सिंह करेंगे उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक वितरण

जयपुर 22 मार्च। पुलिस दूरसंचार विभाग के जांबाज अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा को सराहने के लिए सोमवार प्रातः 7:30 बजे एक भव्य पदक वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर के घाट गेट स्थित पुलिस दूरसंचार लाइन में आयोजित होने वाले इस गरिमामय कार्यक्रम में विभाग के 110 कार्मिकों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि महानिदेशक पुलिस कानून-व्यवस्था संजय अग्रवाल होंगे। उनके साथ अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएँ वी.के. सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहकर कार्मिकों का उत्साहवर्धन करेंगे।
*इन श्रेणियों में दिए जाएंगे सम्मान*
समारोह के दौरान कुल 110 पुलिस दूरसंचार कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 31 कार्मिकों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 38 को उत्कृष्ट सेवा पदक, 7 को डीजीपी डिस्क, 3 को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, 9 को अति उत्तम सेवा चिन्ह तथा 22 कार्मिकों को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।
विशेष बात यह है कि इन सम्मानित होने वाले कार्मिकों में कुछ सेवानिवृत्त कार्मिक भी शामिल हैं, जिन्हें इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन न केवल सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि पुलिस दूरसंचार विभाग की समर्पित कार्यशैली को भी सम्मानित करेगा।
-----------

0
0 views

Comment