logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गढ़ी में ऑर्थोपेडिक एवं कान,नाक,गला, निः शुल्क जांच शिविर सम्पन्न


परतापुर : सफल मल्टी स्पेशयलिटी हॉस्पिटल अहमदाबाद एवं तरुण क्रांति मंच  गढ़ी  -परतापुर के तत्वावधान में नेल्सन पब्लिक स्कूल  गढ़ी में ऑर्थोपेडिक एवं कान,नाक,गला, निः शुल्क जांच शिविर  सम्पन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता कमलेश कुमार जैन ने बताया कि शिविर में डॉक्टर दीप शाह (ऑर्थोपेडिक) द्वारा ट्रॉमा और फैक्चर सर्जरी, हीप और नी रिप्लेसमेंट सर्जरी, आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी, एंकल और फुट सर्जरी, हाथ और माइक्रो सर्जरी, पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी, पेल्विस एसिटाबुलर सर्जरी, कॉम्प्लेक्स ट्रामा और    पॉलीट्रामा सर्जरी, शोल्डर ज्वाइंट लिगामेंट ऑफ़ फ्रोजेनशल्डर सर्जरी  से संबंधित रोगों की जांच कर परामर्श  दिया गया एवं डॉ. अवनी डी. शाह (ई एन टी स्पेस्लिस्ट) द्वारा माइक्रोस्कोपिक कान की सर्जरी, एंडोस्कोपीपिक नाक और साइनस सर्जरी, टॉन्सिल और एडोनॉयड सर्जरी, थाइरॉएड सर्जरी, माइक्रो लेरिजियल सर्जरी, सिर गर्दन कैंसर सर्जरी, लार ग्रंथि टयूमर सर्जरी, लार ग्रंथि टयूमर सर्जरी, नाक की टूटी हड्डी को कम करना, एलर्जी , वेटिंगो,बहरापन, स्लीप एपनिया रोगों की जांच की गई। शिविर में गढ़ी,परतापुर,मोर,बिलोदा, कुवालिया  ,कुशलगढ़, चितरोडिया , डडुका, शेखावाटी, बोरी आदि गांव से आये  रोगियों का जांच कर परामर्श दिया गया। सर्व प्रथम तरुण सागर जी गुरुदेव की प्रतिमा के सम्मुख  अतिथियों द्वारा प्रज्ज्वलित किया गया।तत्पश्यात डॉ दीप एन शाह एवं डॉ अवनी डी शाह का उपाध्यक्ष कमलेश कुमार  जैन, सचिव दीपाली रोकड़िया ,योगेश कोठारी, मयूर परमार ,सागरमल जैन,चेतना भट्ट द्वारा पुष्प  हार व उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जहीर मोहम्मद मकरानी ने तरुण क्रांति मंच में सदस्यता ग्रहण की जिनका स्वागत डॉ दीप शाह ने किया।संचालन योगेश कोठारी ने एवं आभार नितेश कोठारी ने माना।

4
145 views

Comment