logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजेतारा चौराहा पर सामान खरीदने जा रहे चाचा भतीजी को बाइक से टक्कर मारकर किया मारपीट

प्रयागराज । मऊ आइमा थाना अंतर्गत ग्राम सभा बकरा बाद के रहने वाले विपिन कुमार सरोज का आरोप है कि आज दिनांक 21. 3.26 को समय लगभग 12:00 बजे मेरी भतीजी नीतू सरोज राजेतारा चौराहे पर कुछ सामान खरीदने जा रही थी जैसे ही बंगाली क्लीनिक के पास पहुंची थी की उधर से आ रही स्प्लेंडर जिसका नंबर U.P. 70 H.B. 6385 तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे प्रार्थी की भतीजी को बहुत गहरी चोटेआई हैं और जिस साइकिल से जा रही थी वह साइकिल भी टूट गई इसके उपरांत जी मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हुआ था उसका नाम अरमान का बड़ा भाई आया है उसने हमारे साथ मारपीट भी किया और जाति सूचक गालियां भी दी उसके बाद प्रार्थी ने 112 पर फोन किया और मौके पर पहुंची 112 की पुलिस के सामने उक्त विपक्षी ने जान से मारने की धमकी दी वह जाति सूचक शब्दों से भद्दी भद्दी गाली और गोली मारने की भी धमकी 112 नंबर के सामने दिया प्रार्थी ने तत्काल थाना मऊ आइमा में पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है

0
0 views

Comment