वैशाली जिले में कलाकारों द्वारा एचआईवी एड्स जागरूकता फैलाया गया।
हाजीपुर 22 मार्च बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति शेखपुरा पटना के दिशा निर्दोष के आलोक में दोस्ताना सफर पटना की संस्था द्वारा हाजीपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर रंगकर्मी बिट्ठल नाथ सूर्य के दिशा-निर्देश में गीत संगीत के साथ एचआईवी एड्स पर आधारित गीत संगीत के साथ नाटक की प्रस्तुति की गई, जिससे जनता में भ्रांतियां को दूर करते हुए एचआईवी एड्स से बचने की जानकारी कलाकारों ने दी। डॉक्टर की भूमिका निभाते श्री सूर्य ने कहा की असुरक्षित यौन संबंध, दूषित खून के चढ़ाने से, संक्रमित सुई इंजेक्शन से, एवं एचआईवी संक्रमित महिला के गर्भ में में पल रहे बच्चे को भी एचआईवी संक्रमण का खतरा होता है। संक्रमित व्यक्ति के लिए हेल्पलाइन नंबर 1097 एआर टी केंद्र पर इलाज की व्यवस्था की गई है। बात चले कि यह कार्यक्रम 5 दिनों तक वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों में चलेगा कलाकारों में सुनीता कुमारी, सावित्री कुमारी, किरण देवी, बेबी देवी, रवि शंकर पासवान, लाल बाबू भगत ,अनिल दीवाना, नवल किशोर सिंह, सुशील कुमार, बी एन सूर्य,चुन्नू राय आदि कलाकार उपस्थित रहे।