भाईचारे की नींव मजबूत करना युवाओं का दायित्व - डॉ. चन्दन यादव
राष्ट्रीय लोक मोर्चा,बिहार के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के निजी आवास पर बिहार सरकार के माननीय पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी भव्य स्वागत एवं अभिनंदन हुआ, ईद के पावन मौके पर पहुँचे माननीय मंत्री ने उपस्थित अल्पसंख्यक साथियों के साथ गले मिल कर ईद का मुबारकबाद और शुभकामनाएं दिया स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्दन यादव ने माननीय मंत्री को अभिनंदन करते हुए कहा कि श्री दीपक प्रकाश जी को जब से जिम्मेदारी मिली है युवाओं में एक अलग उत्साह है, युवाओं को अब एक मजबूत नेतृत्व मिला है, युवा सरकारी सेवा, रोजगार के साथ -साथ अब पंचायती राज संस्थाओं से भी और मजबूती से जुड़ेंगे और समाजसेवा में अपना योगदान करेंगे डॉ. यादव ने मौके पर कहा कि आज के दौर में युवाओं के कंधों पर दायित्व है कि प्रदेश और देश के आपसी भाईचारे को बनाये रखें, और वैसे असामाजिक तत्व जो भाईचारे को बिगड़ना चाहते है उसका खुलकर विरोध करें चाहे वो किसी जाति-धर्म और समाज से हो स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में युवा साथियों ने माननीय मंत्री जी का पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र दे कर अभिनंदन किया ।