logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राशन हितग्राहियों को एकमुश्त प्रदान की जाएगी दो-दो माह की राशन सामग्री


सीहोर- शासन द्वारा सभी पात्र राशन हितग्राहियों को मार्च-अप्रैल एवं मई-जून दो-दो माह की राशन सामग्री एक साथ वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देशानुसार सभी पात्र परिवारों को मार्च-अप्रैल की राशन सामग्री 10 मार्च से 15 अप्रैल के बीच और मई-जून की राशन सामग्री 01 मई से 31 मई के बीच एक मुश्त प्रदान की जाएगी।

पीओएस मशीन में मार्च एवं अप्रैल माह की राशन सामग्री के माहवार वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हितग्राही को राशन प्राप्त करने के लिए माहवार पीओएस मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा। अर्थात हितग्राही को दो माह का राशन एक साथ प्राप्त करते समय पीओएस मशीन पर दो बार अंगूठा लगाना होगा।

4
171 views

Comment