logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री रामा संकीर्तन मंदिर में चल रहे नवरात्र उत्सव में मां कृष्णमाण्डा का हुआ गुणगान

मां कूष्माण्ड़ा कि मन्द - मन्द मुस्कान कि चर्चा विद्वान पं० अम्बुज मिश्रा ने कि ।
मेरठ - श्री रामा संकीर्तन मन्दिर में चल रहे वासन्तीय नवरात्र महोत्सव में आज मां कूष्माण्डा का पूजन विधि विधान से ट्रस्ट प्रधान ओम प्रकाश फौजी ने किया ।
महिला मण्डल आतुरता के साथ पूजन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था और पूजन के विश्राम लेते ही मिनी सचदेवा कह उठी ( मां मां मां मुझे तेरा ही सहारा ) तो वीनू मिर्ग तथा नवीना छाबड़ा कह उठी " जो न दुखड़े हलाओगी तो कैसे मां कहलाओगी "
ट्रस्ट के महामन्त्री सुरेश छाबड़ा ने बताया कि अन्नपूर्णा मां कूष्माण्डा के विषय में कहा कि मां सबको मन्द - मन्द मुस्कान व स्वास्थ्य शरीर देने का संदेश देती है उन्होंने आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ज्योति शर्मा वोबी विच महंत सुभाष राजपूत आदि कि सराहना कि । प्रचार सचिव पं० राजेश शर्मा , नवीना छाबडा श्री रामा संकीर्तन मन्दिर लालकुर्ती मेरठ के सेवादार उपस्थित रहे

0
163 views

Comment