रायबरेली मे आवारा पशु के इलाज में लापरवाही के आरोप पशु की मौत, युवक ने लगाए गंभीर आरोप, युवक ने की जांच की मांग
रायबरेली। जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विशायक पुर गांव से एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक ग्रामीण ने आवारा पशु की मौत को लेकर पशु चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सचिन तिवारी द्वारा कोतवाली प्रभारी सरेनी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि उनके गांव में एक पशु गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे उपचार हेतु पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां कथित रूप से उचित इलाज न मिलने के कारण 22 मार्च 2026 को पशु की मृत्यु हो गई।
प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि समय रहते समुचित उपचार मिल जाता, तो पशु की जान बचाई जा सकती थी। इस संबंध में प्रार्थी ने संबंधित पशु चिकित्सक के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर पशु विभाग की टीम एवं सरेनी थाना प्रभारी रमेश चंद्र यादव वा पुलिस फाॅर्स मौके पर पहुंची और पशु का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण कराई। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
फिलहाल मामले में जांच की मांग की गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन जांच में क्या निष्कर्ष निकालता है और आगे क्या कार्रवाई होती है।