राजस्थान से गुजरात को जोड़ने वाले नए रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, बिछेगी 116KM लंबी लाइन; 3050 करोड़ होंगे खर्च
Rajasthan-Gujarat New Rail Project: तारंगा हिल-अंबाजी-आबूरोड नई रेल परियोजना का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। वर्तमान में अर्थ
Taranga Hill-Ambaji-Abu Road New Rail Project: आबूरोड। तारंगा हिल-अंबाजी-आबूरोड नई रेल परियोजना का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। वर्तमान में अर्थ वर्क, स्टेशन बिल्डिंग, रोड अंडर ब्रिज, टनल बनाई जा रही है। इंजीनियरिंग शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस ड्रीम परियोजना को तय सीमा में धरातल पर लाने में जुटे हुए है।
गुजरात में अंबाजी के बाद तारंगा हिल में भी स्टेशन भवन बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। मार्च, 2027 तक चार बड़ी टनलों का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना के अंतर्गत आबूरोड में नया प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। 116.65 किलोमीटर लंबी रेल लाइन परियोजना पर करीब 30 अरब 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।