logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामनवमी को लेकर धनसार थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट


धनबाद: आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर धनसार थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने की।

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पूजा समिति के सदस्यों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान रामनवमी जुलूस के रूट निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि रामनवमी का पर्व आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाए।

बैठक में शशि सिंह, मदन महतो, अजय मंडल, राणा चटर्जी, अजय नारायण लाल, संतोष कुशवाहा, रामचंद्र पंडित, सतेन्द्र मंडल, सपन कश्यप, सतीश रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रशासन पर्व को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

13
6845 views

Comment