logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संस्कार भारती मेरठ महानगर ने किया भारतीय नववर्ष अभिनन्दन व चंदन वंदन कार्यक्रम


मेरठ - संस्कार भारती मेरठ महानगर द्वारा नवसम्वत्सर २०८३ व नौ दिवसीय बांसतिक नवरात्र के पावन अवसर पर नववर्ष अभिनंदन व चंदन वंदन
कार्यक्रम छावनी क्षेत्र स्थित बाबा औघड़ नाथ मंदिर जो भारतवासियों में भारत को स्वतंत्र कराने की जागृति स्थल भगवान शिव की आराधना का
प्रमुख केंद्र है पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व चंदन का तिलक
कर मनाया गया ।
इस अवसर पर शील वर्द्धन संयोजक प्राच्य कला धरोहर संस्कार भारती मेरठ प्रांत ने अपने सम्बोधन में कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा प्रारंभ नववर्ष भारतीय कालगणानुसार सृष्टि के प्रारंभ होने का प्रथम दिवस।
यह हमारे महायुग‌ प्रवर्तको को
स्मरण करता है । नूतन वर्ष अभिनंदन कार्यक्रम भारतीय
सम्वत्सर के अस्तित्व को विस्मरण करने से बचाने का प्रयास। ऋतु परिवर्तन का भी समय है। मां आदि शक्ति के नौ स्वरूपों की आराधना के नौ दिवस। राष्ट्र जीवन की इस महत्वपूर्ण तिथि का अनेक दृष्टियों से सांस्कृतिक महत्व है और इसके साथ करोड़ों की पवित्र आस्थाऐ व भावनाएं और प्रेरक आदर्श जुड़े हैं ।
कार्यक्रम की समन्वयक संगीता पंडित रही । डॉ सुधाकर आशावादी प्रांतीय उपाध्यक्ष संस्कार भारती, डॉ दिशा दिनेश महामंत्री संस्कार भारती मेरठ महानगर, डॉ मयंक अग्रवाल अध्यक्ष संस्कार भारती ,
राम लखन पटेल, विकास शर्मा,
कमल ,तरुण तोमर, राजीव त्रिवेदी उपस्थित रहे ।

17
1976 views

Comment