शिक्षक दिनेश कुरेटी कर्मवीर रत्न सम्मान से सम्मानित
छुरिया:गत दिनों शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के प्रांतीय कर्मवीर रत्न सम्मान समारोह रायपुर वृंदावन सभा हाॅल में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में अकादमी के प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों, विशिष्ट जनों,अधिकारियों,कर्मचारियों एवं समाज सेवियों को स्मृति चिन्ह, शाल एवं सम्मान पत्रक प्रदान कर कर्मवीर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया इसी क्रम में छुरिया विकास खंड के ग्राम बूचाटोला निवासी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के उत्कृष्ट व नवाचारी शिक्षक एवं अकादमी के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार कुरेटी को शिक्षा में नवाचार के अलावा शिक्षा,कला,साहित्य एवं समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कर्मवीर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष सुश्री मोना सेन थे,अध्यक्षता बिलाईगढ़ के विधायक कविता प्राण लहरे ने किया,विशेष अतिथि दुर्ग के सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर संजय दीवान,अधिवक्ता रीता दीवान,चिकित्सक जी.एस. चन्द्राकर,अनिल शुक्ला,राजेश साहू, विनोद पुरी,जसवंत वर्मा, सोहन दास साहू, प्राची खंडेलवाल, दीपक देवांगन,नरेश धारी एवं उतरा ध्रुव रहे।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मोना सेन ने कहा आत्मविश्वास के साथ अच्छे काम करने के लिए सदैव आगे बढ़ना चाहिए। अच्छे काम के लिए आगे बढ़ने वालों को पीछे ढकेलने वाले बहुत है जिनका परवाह किए बिना सदैव आगे बढ़ते रहना चाहिए।ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उचित मंच पर ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान किया जाना चाहिए ताकि उचित मंचो पर अपने प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर अपने अंचल का नाम रौशन कर सके। सम्मान सबसे बड़ी पूंजी होती है।पैसा से सम्मान को नहीं खरीदा जा सकता इसलिए सम्मान का महत्व पूंजी से ज्यादा होता है।
विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षक अच्छे समाज एवं राष्ट्र का निर्माता होता है।उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मान देने पर खुद को गर्व का अनुभव होता है।इस मंच से सम्मान वाले सभी लोग मेरे से वरिष्ठ है मैं आप सभी का अंतर्मन से सम्मान करती हूँ। सम्मानित लोगों को सम्मान देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
पूर्व डिप्टी कलेक्टर संजय दीवान ने कहा कि शिक्षक से बड़ा कोई पद नहीं होता। शिक्षक के शिक्षा बिना किसी भी बड़े पद को हासिल नहीं किया जा सकता।इसलिए शिक्षक सबसे ज्यादा सम्मानित एवं पूजनीय होता है।
उल्लेखनीय है कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के उत्कृष्ट एवं नवाचारी शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी विगत 26 वर्षों से उत्कृष्ट शिक्षा,कला,साहित्य,समाज सेवा,मंच संचालन,खेल,स्वास्थ्य,स्वच्छता,सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित रचनात्मक कार्यों में उत्कृष्ट,प्रभावशाली,अनुकरणीय एवं प्रसंशनीय कार्य कर अपना एक अलग एवं विशिष्ट पहचान बना चुका है।श्री कुरेटी आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को एमबीबीएस, इंजीनियरिंग जैसे उच्च शिक्षा के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आर्थिक मदद करते है।गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता करते है। आकस्मिक निधन हो जाने पर शिक्षकों,छात्रों, रसोईया,सफाई कर्मियों के परिजनों को सत्वाना राशि प्रदान करने के लिए सार्थक पहल करते है। छुरिया विकास खंड समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं को स्मार्ट शाला बनाने में प्रमुख भूमिका निभाया है जिसके लिए विभिन्न मंचों पर श्री कुरेटी को सम्मानित किया गया है। शाला में उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय महत्व के साक्षरता,स्वच्छता,नशामुक्ति, वृक्षारोपण, निर्धन एवं अनाथ बच्चों को शिक्षण सामाग्री प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है।अपने जन्मदिन एवं समस्त बच्चों के जन्मदिन पर बच्चों को लेखन सामग्री प्रदान करते है।उदघोषक के रूप में राज्यपाल,मुख्यमंत्री,केन्द्रीय मंत्री,केबीनेट,सांसद, विधायक जैसे जनप्रतिनिधियों के गौरवशाली मंचो को कई बार प्रभावशाली ढंग से संचालित कर उत्कृष्ट उदघोषक के रूप में अपनी उत्कृष्ट बना चुका है।
शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के प्रांतीय कर्मवीर रत्न सम्मान से सम्मानित होने पर अकादमी के संस्थापक एवं संयोजक संजय कुमार मैथिल, प्रांतीय अध्यक्ष मीना भारतद्वाज, संरक्षक परसराम साहू,सलाहकार राजेन्द्र पटाकर,मोहित कुमार शर्मा,उपाध्यक्ष महादेव जायसवाल, मेहत्तर देवांगन, लोकनाथ तांडेय, महासचिव मधु देवांगन,विनीता अनुप उइके,सुश्री कुमारी गंजीर,,नंदनी देशमुख, सुनीता जनार्दन, खुशबू जैन,शशिकला पांडे,लता देवांगन,वर्षा जैन,जयश्री देवांगन आदि प्रांतीय पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष मदन मंडावी, उपाध्यक्ष थंगेश्वर कुमार साहू,सरिता देसरिया आदि सहित इष्ट-मित्रों एवं शुभचिंतकों ने श्री कुरेटी को बधाई दी है।