logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय जाट महासंघ द्वारा सिंघाना में युवा तेजा सेना का गठन

चिड़ावा में सिंघाना रोड़ पर गहलावत होटल में राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संयोजक मनरुप सिंह माठ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक का आयोजन कर युवा तेजा सेना का गठन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सूबे. जयसिंह बराला की अभिशंषा पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने घनश्याम ओला को युवा तेजा सेना सिंघाना क्षेत्र का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही ब्लॉक प्रभारी के पद पर मनिष चौधरी एवं साथ ही मनजीत पायल को ब्लॉक संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी के साथ ही ब्लॉक सलाहकार सोनू नेहरा, ब्लॉक संरक्षक अजीत पायल को नियुक्त किया गया। इसी समय प्रमोद चौधरी एवं वोनेश थालौर को ब्लॉक उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। शुभम धायल एवं हर्ष चौधरी को ब्लॉक महासचिव, रविन्द्र चौधरी एवं ऋत्विक चौधरी को ब्लॉक सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए नरेश धायल व मोहित चौधरी को ब्लॉक संयुक्त सचिव बनाया गया। इसी मौके पर अंकित कुमार व सुमित चौधरी को ब्लॉक प्रवक्ता मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संयोजक मनरुप सिंह माठ ने नवनियुक्त युवा तेजा सेना के सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और जिला महासचिव सूबे.जयसिंह बराला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

6
619 views

Comment