logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाने की पुलिस ने अवैध हथियारों के मेरठ निवासी चार तस्कर गिरफ्तार कर कब्जे से 7 पिस्टल, 3 तमंचे, कारतूस एवं कार बरामद

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाने की पुलिस ने अवैध हथियारों के मेरठ निवासी चार तस्कर गिरफ्तार कर कब्जे से 7 पिस्टल, 3 तमंचे, कारतूस एवं कार बरामद की
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना शाहपुर की पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले कार सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने .32 बोर के सात पिस्टल, तीन तमंचे, कारतूस व एक कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी विभिन्न जनपदों में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों के पास से बरामद अवैध पिस्टल दिल्ली, मुंगेर व मध्यप्रदेश से अवैध रूप से बने हुए हथियार हैं, जिन्हें उन्होंने मेरठ के ही एक गैंग से खरीदा था। इन्हें बेचने ले जाते समय शाहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गए।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देर रात शाहपुर थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ कसेरवा पुलिया पर चैकिंग कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि तितावी की तरफ से एक कार में सवार होकर संदिग्ध लोग आ रहे है। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। कार से पुलिस ने आकिल निवासी हाजीपुर थाना लोहियानगर जनपद मेरठ, फरहान निवासी घोसीपुर थाना लोहियानगर मेरठ, मोहम्मद तालिब निवासी नरहाडा थाना लोहियानगर मेरठ व शाहरुख निवासी पुरवा फैय्याज अली थाना देहली गेट मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 32 बोर के सात पिस्टल, 3 तमंचे, कारतूस बरामद किए गए है। पुलिस ने बरामद कार को भी कब्जे में ले लिया गया। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद नोएडा व बिजनौर में मांग के अनुसार अवैध हथियारों की सप्लाई करते है। पुलिस ने चारों तस्करों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया है। पत्रकार वार्ता के समय एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल, एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह भी उपस्थित रहे।
-- पंचायत चुनाव से पहले मांग बढ़ने पर कर रहे थे ऑन डिमांड सप्लाई
एसएसपी ने बताया कि अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए इन बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया गया कि वे अवैध अस्लाहों को खरीदकर प्रॉफिट लेकर महंगे दाम पर बेचने का कार्य करते है तथा उनके पास से बरामद अस्लाह उन्होंने मेरठ से ही एक गैंग से खरीदे थे, जिनका नाम पता हमे नही मालूम है। .32 बोर की ये अवैध पिस्टल 40 हजार रूपये में खरीदकर 65-70 हजार रूपये तथा तमंचे का 6 हजार रूपये में खरीदकर उन्हे 8-10 हजार रूपये में बेचकर वह लाभ अर्जित करते हैं और आपस में बांट लेते है। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए इन तस्करों का कहना था कि कुछ समय में ग्राम पंचातय का चुनाव आने वाला है तो उसमें अवैध अस्लाहों की मांग बढ जाती है उसी को लेकर हम लोग यहां अवैध शस्त्र बेचने आये थे। पंचायत चुनाव को लेकर लोगों से अवैध असलाह खरीदने के लिए सम्पर्क कर रहे थे।

4
295 views

Comment