logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम रौना खुर्द में सम्मान समारोह आयोजित, नवोदय परीक्षा में सफल बच्चों का हुआ अभिनंदन

ग्राम रौना खुर्द में अक्षरमाला फाउंडेशन की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अदिति, पुत्री श्रीमती अनिता देवी एवं श्री विनोद कुमार सिंह यादव ग्राम बेला बजडापुर द्वारा कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशेष सम्मान किया गया। वहीं हंडियाडीह निवासी लक्ष्य पाल, पुत्र श्री नथुनी पाल, के 67वाँ स्थान प्राप्त करने पर भी उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह में फाउंडेशन की प्रधान न्यासी श्रीमती गीता देवी ने अदिति को मोमेंटो एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही लक्ष्य पाल को मेडल एवं पुष्पहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम निदेशक जयप्रकाश ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर अभ्यास, मेहनत और लगन से मिलती है। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

वहीं विजय भारद्वाज ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने, अनुशासन बनाए रखने और शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा साधन मानने की सीख दी।

कार्यक्रम में विनोद कुमार यादव, विजय भारद्वाज (Student Power), विकास राजभर (समाजसेवी), ऋषि राजभर, धर्मेन्द्र राजभर, गोलू कुमार, अनुराग पाल, रोहित राजभर, सूरज राजभर और आकाश राजभर सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह का माहौल हर्षोल्लासपूर्ण रहा और ग्रामीणों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

59
4302 views

Comment